• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुलपति ने किया सम्मानित।

Published on: 18 May 2026

*वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुलपति ने किया सम्मानित।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा आज विद्यार्थियों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी एवं कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह उपस्थित रहे। 

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र एवं वरिष्ठ प्रोफेसर तेज सिंह, प्रोफेसर अदिति शर्मा, प्रोफेसर संजय कुमार हुड्डा एवं प्रोफेसर दीपक गुप्ता द्वारा कुलपति एवं कुलसचिव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वाणिज्य विभाग के गलियारे में लगभग 100 पौधे लगाए गए। कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा भी इस अवसर पर पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए लगाए गए RO एवं वाटर कूलर का भी कुलपति के हाथों शुभारंभ करवाया गया।

वाणिज्य विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु चलाए जा रहे कॉमर्स क्लब- वाणिज्य दर्पण के द्वारा अनेक गतिविधियां आयोजित की गई जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिक्योरिटी मार्केट के साथ संयुक्त रूप से विभाग द्वारा फाइनेंशियल लिटरेसी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन मार्च के महीने में किया गया था। ‌ इसके विजेताओं में रीना प्रथम स्थान पर प्रिया चौहान दूसरे स्थान पर और मयंक तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में अप्रैल माह में पोस्टर मेकिंग प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई थी जिसमें विद्यार्थियों ने अपने पोस्ट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसमें हिंदी विभाग की प्रिया प्रथम स्थान पर, हिंदी विभाग की तर्पणा द्वितीय स्थान पर और वाणिज्य विभाग से लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही जिन्हें भी कुलपति ने सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण की पहल के अंतर्गत ही एक स्लोगन लेखन प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई जिसमें विभाग के शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें मोनिका प्रथम स्थान पर भारतीय एवं ध्रुव द्वितीय स्थान पर तथा शीतल एवं दिशा तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें कुलपति ने सम्मानित किया। 

इस अवसर पर विभाग की तरफ से प्रसाद वितरण भी किया गया। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है।

उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिए वाणिज्य विभाग को बधाई दी। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने भी सभी विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षण स्टाफ सदस्य प्रोफेसर अदिति शर्मा डॉ. मीरा भांभा, डॉ. ममता अग्रवाल, डॉ. हरिओम, डॉ. पिंकी रानी, डॉ. संदीप, डॉ. मंजीत, डॉ. प्रियंका, डॉ. मेघा, डॉ. अनीता, डॉ. आशा, डॉ. सुनीता, डॉ. सरला, डॉ. ईश्वर शर्मा एवं विभाग के शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।